सोना भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली धातु है और इसकी कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। अगर आप आज के सोने के ताजा दाम (Gold Price Today in India) जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है।

इस लेख में हम आपको 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत बताएंगे साथ ही यह भी समझाएंगे कि सोने की कीमतें किन कारणों से बढ़ती या घटती हैं। इसके अलावा हम यह भी चर्चा करेंगे कि क्या यह सोना खरीदने या बेचने का सही समय है और सोने की कीमतें ऑनलाइन कैसे चेक करें। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं या इसकी मौजूदा दरों के बारे में अपडेट रहना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
आज सोने की कीमत कितनी हैं? (Gold Price Today in India)
आज 3 फरवरी 2025 को भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,745 प्रति ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,449 प्रति ग्राम है। हालांकि अलग-अलग शहरों में ये दरें थोड़ी अलग हो सकती हैं।
उदाहरण के लिए मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,745 प्रति ग्राम है जबकि दिल्ली में यह ₹7,760 प्रति ग्राम है। इसी तरह मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,449 प्रति ग्राम है जबकि दिल्ली में यह ₹8,464 प्रति ग्राम है।
सोने की कीमत को कौन-कौन से फैक्टर प्रभावित करते हैं?
सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाले कई कारण हैं सबसे पहले वैश्विक आर्थिक स्थिति का असर होता है जब पूरी दुनिया में आर्थिक समस्याएँ जैसे मंदी या युद्ध बढ़ती हैं तो लोग अपनी पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करते हैं जिससे सोने की कीमत बढ़ जाती है।
दूसरा कारण है जब मुद्राओं की कीमतों में गिरावट आती है जैसे अमेरिकी डॉलर की कीमत घट जाती है तो सोने की कीमत बढ़ सकती है क्योंकि लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं। इसके अलावा सरकारी नीतियाँ और ब्याज दरें भी कीमतों को प्रभावित करती हैं। जब ब्याज दरें घटती हैं तो लोग बैंक में पैसे रखने की बजाय सोने में निवेश करते हैं जिससे उसकी मांग बढ़ती है और कीमत बढ़ जाती है।
जब मुद्रास्फीति (Inflation) होती है यानी सामान और सेवाओं की कीमतें बढ़ जाती हैं तब सोना अपनी कीमत में बढ़ोतरी करता है क्योंकि लोग सोने को एक सुरक्षित तरीका मानते हैं अपनी पैसे की सुरक्षा के लिए। इसके अलावा मांग और आपूर्ति का सिद्धांत भी सोने की कीमतों को प्रभावित करता है। जब सोने की मांग ज्यादा होती है और आपूर्ति कम होती है तो सोने की कीमत बढ़ जाती है।
आभूषण और औद्योगिक उपयोग की मांग भी सोने की कीमतों को प्रभावित करती है। जैसे-जैसे ज्वैलरी की मांग बढ़ती है वैसे-वैसे सोने की कीमत भी बढ़ सकती है। इन सभी कारणों से सोने की कीमत लगातार बदलती रहती है।
आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का कीमत क्या है?
सोने की कीमतें दैनिक आधार पर बदलती रहती हैं और विभिन्न शहरों में भिन्न होती हैं इसलिए निचे मैं टेबल में आपको बताया हैं किस सहर में आज की तारीख में सोने की कीमत कितना हैं जिसे आप देख सकते हैं
शहर | 22 कैरेट सोना (₹/ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/ग्राम) |
चेन्नई | ₹7,745 | ₹8,449 |
नई दिल्ली | ₹7,760 | ₹8,464 |
मुंबई | ₹7,745 | ₹8,449 |
कोलकाता | ₹7,745 | ₹8,449 |
बेंगलुरु | ₹7,745 | ₹8,449 |
जयपुर | ₹7,760 | ₹8,464 |
हैदराबाद | ₹7,745 | ₹8,449 |
पुणे | ₹7,745 | ₹8,449 |
विजयवाड़ा | ₹7,745 | ₹8,449 |
केरल | ₹7,745 | ₹8,449 |
अगर इस में आपके शहर का नहीं हैं तो इस वेबसाइट Click Here पर जा कर अपने शहर का चुनाव करके देख सकते हैं कि आपके शहर में सोने की कीमत क्या चल रही हैं
क्या यह सोना खरीदने या बेचने का सही समय है?
सोना खरीदने या बेचने का सही समय बाजार की स्थितियों पर निर्भर करता है। जब आर्थिक अस्थिरता या महंगाई होती है तो आमतौर पर सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं क्योंकि लोग इसे एक सुरक्षित निवेश मानते हैं।
जब बाजार की भावना और स्थिति अच्छी होती है। तो सोने की कीमतें गिर सकती हैं इसलिए अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको यह देखना होगा कि कीमतें फिलहाल बढ़ रही हैं या गिर रही हैं और आपके निवेश का उद्देश्य क्या है। अगर आप कम समय में लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको बाजार की स्थिति के बारें में जाँच करना चाहिए और अगर आप लंबी समय के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना हमेशा एक सुरक्षित ऑप्शन है।
इससे भी पढ़े
FAQ’s
निचे कुछ सवालो के जवाब दिए गए हैं जिसे पढ़ कर आपके कुछ सवालो का जवाब मिल जाएगा मैं उम्मीद करता हूँ
Q1. आज सोने का रेट कैसे चेक करें?
उतर : आज सोने का रेट चेक करने के लिए आप अलग-अलग वेबसाइट्स जैसे कि India Bullion and Jewellers Association (IBJA) या मोबाइल ऐप्स जैसे Gold Price India का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी ज्वैलर से भी सोने की कीमत जान सकते हैं।
Q2. 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड में क्या अंतर होता है?
उतर : 22 कैरेट गोल्ड में 91.6% सोना होता है जबकि 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध सोना होता है। 24 कैरेट गोल्ड ज्यादा शुद्ध होता है लेकिन यह थोड़ा मुलायम होता है और इसकी सफ़ाई में थोड़ा सावधानी बरतनी होती है। 22 कैरेट गोल्ड अधिक टिकाऊ होता है और अक्सर गहनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Q3. गोल्ड की कीमत हर दिन कैसे बदलती है?
उतर : गोल्ड की कीमत हर दिन मार्केट के आधार पर बदलती है। इसमें आर्थिक और राजनीतिक घटनाओं, महंगाई दर, डॉलर की स्थिति, और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग-आपूर्ति का असर पड़ता है। इसके अलावा भारतीय बाजार में भी सोने की कीमतें स्थानीय करों और शुल्कों के हिसाब से बदलती हैं।
Q4. क्या ऑनलाइन सोना खरीदना सुरक्षित है?
उतर : जी हां, अगर आप सही प्लेटफार्म पर और भरोसेमंद विक्रेताओं से ऑनलाइन सोना खरीदते हैं तो यह सुरक्षित है। ऑनलाइन सोने के लिए BIS Hallmark वाली कंपनियों का चुनाव करें और सही वेबसाइट्स जैसे Amazon, Tanishq, CaratLane से खरीदारी करें। और हाँ हमेशा रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी को चेक करें।
Q5. भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार से कैसे जुड़ी होती है?
उतर : भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव के आधार पर प्रभावित होती है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ती है तो भारत में भी कीमतों में वृद्धि होती है और जब वैश्विक बाजार में कीमतें गिरती हैं तो भारत में भी इसकी कीमत कम होती है। रुपये की स्थिति भी सोने की कीमतों को प्रभावित करती है क्योंकि भारत सोने का आयात करता है।